फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: हादसे में युवक की मौत के मामले में केस दर्ज

Fri, 13 Sep 2024 03:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। मृतक के दोस्त के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दूसरे बाइक सवार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चोरपानी निवासी तारादत्त ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि बीती पांच सितंबर की रात करीब नौ बजे को उनका बेटा संजय छिम्वाल अपने दोस्त हिमांशु अधिकारी के साथ अपनी बाइक (यूके 19बी 5214) से ढिकुली से सामान खरीदकर ढिकुली स्थित रूम की ओर जा रहा था। ढिकुली के पास विपरीत दिशा से आ रहे बाइक (यूके 04 एडी 0561) पर सवार तीन युवकों ने तेजी और लापरवाही से उनके बेटे की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उनका बेटा संजय और उसका दोस्त हिमांशु को गंभीर रूप से घायल हो गए।
दोनों घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां सात सितंबर को इलाज के दौरान उनके बेटे के दोस्त हिमांशु ने दम तोड़ दिया। वहीं इलाज के बाद उनके बेटे को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि मामले में पुलिस ने दूसरी बाइक के चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 281, 125 ए, 106 (1) के तहत केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें