फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: जमीन के विवाद में चार पर मुकदमा दर्ज

Thu, 04 Jul 2024 06:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। पुलिस ने जमीन के विवाद में चार लोगों सहित 10 अज्ञात पर केस दर्ज किया है। जरनैल सिंह निवासी जीवानंदपुर ने बताया कि उसके जीजा कुलदीप सिंह नाहल और उसके भाई सुरजीत सिंह की ग्राम कल्लनपुर टांडा में कृषि भूमि है। जीजा के विदेश में रहने के कारण जमीन की देखभाल उनके जिम्मे है। जीजा के कहने पर उन्होंने खेत के चारों तरफ 70 खंभे लगाकर तारबाड़ कर दी थी।
विज्ञापन

आरोप है कि कुछ दिनों बाद जब वह जीजा के भतीजे के साथ कोठी पर पहुंचे तो देखा कि खेत के चारों ओर की गई तारबाड़ को सतनाम सिंह, विजय बाजाड़ा, जतिन सिंह और सचिन कटारिया ने अपने आठ-दस साथियों के साथ मिलकर उखाड़ दिया है। विरोध करने पर उक्त लोगों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।
सतनाम सिंह ने रिवाॅल्वर दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी। मौके पर पहुंचे इकबाल सिंह, चरनजीत सिंह, रशपाल सिंह व अन्य लोगों उन्हें बचाया। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि मामले में सतनाम सिंह, विजय बाजाड़, जतिन सिंह, सचिन कटारिया और अन्य के खिलाफ धारा 324, 379, 504, 506 में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें