फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: झूठा निकला छात्रा के अपहरण की कोशिश का मामला

Wed, 10 Apr 2024 04:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। क्षेत्र में चर्चित रहा तल्लीताल क्षेत्र में स्थित प्रतिष्ठित स्कूल की आठवीं की छात्रा के अपहरण की कोशिश का मामला झूठा निकला। पुलिस की पूछताछ में डरी सहमी छात्रा ने बताया कि उसने अपहरण की झूठी कहानी बनाई थी। काउंसलिंग के बाद पुलिस ने उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

सोमवार देर शाम नगर के एक प्रतिष्ठित स्कूल में अध्यनरत आठवीं की छात्रा ने एक युवक पर उसका अपहरण का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए अपने परिजनों को जानकारी दी थी। सूचना के बाद तल्लीताल पुलिस छानबीन में जुट गई। देर शाम से सुबह तक पुलिस ने क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे खंगाले, लेकिन छात्रा द्वारा बताई गई बातों के अनुसार कुछ नजर नहीं आया। मंगलवार को पुलिस ने छात्रा से पूछताछ की। डरी सहमी छात्रा ने अपहरण की कहानी को स्वयं ही झूठ बता दिया। एसओ रमेश सिंह बोहरा ने बताया कि छात्रा द्वारा लगाए गए आरोप के पीछे क्या कारण रहा , पूछताछ के बाद भी स्पष्ट नहीं हो सका है। काउंसलिंग के बाद पुलिस ने छात्रा को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। साथ ही दोबारा ऐसी अफवाह न फैलाने की हिदायत दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें