फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: तीन तलाक देने का दर्ज कराया मुकदमा

Mon, 15 May 2023 12:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। रामनगर में एक विवाहिता ने पति सहित तीन लोगों के खिलाफ तीन तलाक देने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि महेशपुरा काशीपुर निवासी नूर फातिमा ने रामनगर कोतवाली में तहरीर दी है। आरोप लगाया कि उसके पति समीर पुत्र मो. उमर, शमा परवानी (भाभी), शमीमा (ननद) निवासीगण महेशपुरा काशीपुर ने उसे पीट दिया। विरोध करने पर उन्होंने गालीगलौज और जान से मारने की धमकी दी। साथ ही तीन बार तलाक बोलकर तलाक देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 323/504/506 व 3/4 मुस्लिम महिला विवाह पर अधिकारों की सुरक्षा अधिनियम 2019 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
सीओ बलजीत सिंह भाकुनी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें