नैनीताल। ग्राम गहलना के तोक सिरमोडिया में बीते दिवस हुई घटना के संबंध में राजस्व पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पट्टी पटवारी भुवन चंद्र जोशी ने बताया कि क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रत्याशी सुभाष कुमार के साथ हुई मारपीट मामले में नीरज मेहरा, चंदन सिंह, बीडीसी प्रत्याशी दीपक सिंह तथा अन्य 20 के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 352, 351(1)(2), 310(1)(2 ) और एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है जिसकी जांच शुरू कर दी है। टीम में कानूनगो हित राम मंमगाई, पटवारी भुवन चंद्र जोशी, पटवारी फईमउद्दीन, राजेंद्र पडियार आदि रहे। वहीं, दूसरे मामले में संतोष कुमार की ओर से मतदाताओं को प्रलोभन देने के लिए चोरी छिपे शराब बांटी जा रही थी। राजस्व पुलिस ने आरोपी को गांव से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। न्यायालय ने उसे सशर्त ज़मानत दे दी है।