किच्छा। आंचल दूध की गाड़ी को दरऊ चौक के पास अज्ञात रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में गाड़ी के चालक व परिचालक घायल हो गए और गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। आंचल डेयरी के यातायात प्रभारी दीवान सिंह निवासी कंजाबाग रोड खटीमा ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दुग्ध संघ ऊधमसिंह नगर का दुग्ध वाहन प्रतिदिन खटीमा दुग्धशाला से दूध एवं दुग्ध पदार्थ लेकर किच्छा और रुद्रपुर शहर में वितरण के लिए आता है। 15 जुलाई को खटीमा से आते समय सुबह 3:30 बजे मंडी गेट के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इसमें चालक भैरव दत्त जोशी एवं परिचालक विरेंद्र राणा को काफी चोट आई है। वहीं चालक एवं परिचालक ने बताया कि उत्तर प्रदेश की रोडवेज बस ने टक्कर मारी और उसके बाद चालक बस लेकर फरार हो गया। दोनों को जिला राजकीय अस्पताल रुद्रपुर में भर्ती कराया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।