फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: आप नेता के भाइयों पर हमला करने वाले चार युवकों पर केस

Mon, 18 Mar 2024 03:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। आम आदमी पार्टी के युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष हरीश सिंह सिरोही के तीन भाइयों पर जानलेवा हमला करने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गोरापड़ाव स्थित हाथीखाल निवासी हरीश सिंह सिरोही ने 14 मार्च को कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी थी। आरोप था कि कुछ लोगों ने उनके भाई नरेश, पवन, संदीप को फोन करके बुलाया और रास्ते में धारदार हथियार से हमला कर दिया। भाइयों ने किसी तरह भागकर जान बचाई। हमले में उनके भाई नरेश को गंभीर चोट आई थी। मामले में कोतवाली पुलिस ने मान सिंह राणा, नरेंद्र सिंह राणा और सोनू भट्ट सहित एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया कि मामले की जांच मंडी चौकी प्रभारी विजय मेहता को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें