फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital: पिकअप से टकराने के बाद पैरापिट से भिड़ी कार, खाई में लटकने से मची अफरा-तफरी; दो लोग घायल

Thu, 07 May 2026 04:49 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

नैनीताल के हनुमानगढ़ क्षेत्र में चालक को नींद की झपकी आने से कार अनियंत्रित होकर पिकअप से टकराने के बाद खाई की ओर लटक गई गनीमत रही की बड़ा हादसा होते-होते टल गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 नैनीताल हनुमानगढ़ क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। नैनीताल आ रही एक कार चालक को अचानक नींद की झपकी आने से अनियंत्रित हो गई। कार पहले सामने से आ रही पिकअप से टकराई और फिर सड़क किनारे बने पैरापिट से जा भिड़ी। टक्कर के बाद कार खाई की ओर लटक गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि कार खाई में गिरने से बच गई और उसमें सवार दोनों लोगों की जान बच गई।

जानकारी के अनुसार, हल्द्वानी निवासी आशीष अग्रवाल (50) और लखनऊ निवासी रवि कश्यप (45) अपनी कार संख्या यूके 04 एच 8732 से किसी कार्य से नैनीताल आ रहे थे। जैसे ही उनकी कार हनुमानगढ़ क्षेत्र में पहुंची, चालक को नींद की झपकी आ गई, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर गलत साइड में पहुंच गया। इसी दौरान सामने से आ रही पिकअप के चालक ने सतर्कता दिखाते हुए समय रहते स्टेयरिंग मोड़ लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि कार का एक हिस्सा पिकअप से टकरा गया। इसके बाद कार सड़क किनारे बने पैरापिट से जा भिड़ी और खाई की ओर लटक गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों और पिकअप चालक ने तुरंत मदद करते हुए दोनों घायलों को कार से बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए बीडी पांडे अस्पताल भिजवाया। बीडी पांडे अस्पताल में डॉ. कोमल ने बताया कि दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद छुट्टी दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें