फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नाले में कार फंसी, रस्सी बांधकर लोगों को बचाया

Tue, 08 Aug 2023 01:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
नाले में फंसी कार।
विज्ञापन
हल्द्वानी। रकसिया नाले में आए बहाव में एक कार फंस गई। कार में फंसे लोगों को आमजन ने रस्सी की मदद से बमुश्किल बचाया। गनीमत रही कि सबकी जान बाल-बाल बच गई।
विज्ञापन


सोमवार सुबह करीब आठ बजे प्रेमपुर लोशज्ञानी से एक कार कुसुमखेड़ा को जा रही थी। कार में दो महिलाएं और एक लड़का था। उस समय रकसिया नाले में बहाव काफी तेज था। लोगों ने कार चालक को मना भी किया इसके बाद भी वह कार को लेकर रकसिया नाला पार करने लगा। नाले में बहाव तेज था जिस वजह से कार बीच में ही फंस गई। ये देख कार में मौजूद लोगों ने चीख-पुकार मचा दी। मौके पर मौजूद लोग तुरंत ही बचाव के लिए आगे आए। मदद करने वाले हेम चंद्र पांडे ने बताया कि पहले लोगों ने खुद को रस्सी से बांधा और दोनों महिलाओं को सुरक्षित निकाला। फिर कार चालक युवक को भी बचाया। तीनों को बचाने के बाद कार को भी किसी तरह से नाले से बाहर निकाला गया। एसडीएम मनीष कुमार सिंह ने तेज बहाव के दौरान नाले पार न करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें