नैनीताल। नगर के पास ज्योलीकोट क्षेत्र में कार चालक ने बाइक और दो कारों को टक्कर मार दी। गनीमत रही कि हादसे में किसी भी व्यक्ति को गंभीर चोट नहीं आई। पुलिस के अनुसार रामपुर निवासी वालिद खान मंगलवार शाम कार से नैनीताल आ रहे थे। ज्योलीकोट में एक नंबर बैंड पर झपकी आने से उनकी कार अनियंत्रित होकर सामने से आ रही बाइक और दो कारों से भिड़ गई। इस दौरान सड़क पर जाम लग गया। ज्योलीकोट चौकी प्रभारी जोगा सिंह ने मौके पर पहुंचकर यातायात सुचारु किया।