रामनगर। मंगलवार सुबह कोसी बैराज के पास हल्द्वानी मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हालांकि हादसे के बाद सवारों का पता नहीं चला। मंगलवार की सुबह लोगों को कोसी बैराज हल्द्वानी रोड के पास एक कार पलटी दिखी। सूचना पर पहुंची पुलिस को कार सवार नहीं मिले। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि कार किसकी है, पता लगाया जा रहा है। बताया कि कार पलटने से अगला शीशा व साइट के शीशे टूट गए हैं। जहां पर कार पलटी है, वहां पर वन्यजीवों का मूवमेंट रहता है। वन्यजीव को बचाने के चलते कार पलटी हो सकती है। संवाद