रामनगर। रामनगर के कोसी बैराज स्थित सिंचाई नहर में एक कार अनियंत्रित होकर गिर गई। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि रविवार देर रात 11 बजे जसपुरिया लाइन निवासी निशांत अग्रवाल अपनी कार से बालाजी मंदिर से कोसी बैराज की ओर जा रहे थे। इस बीच कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित रेलिंग को तोड़ते हुए कोसी नहर में गिर गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने घायल निशांत अग्रवाल को अस्पताल में भर्ती कराया। संवाद