फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: रामनगर से बाजपुर जा रहे बाइक सवारों को कार ने मारी टक्कर, एक की मौत

Mon, 12 Jan 2026 10:02 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

रामनगर से बाजपुर जा रहे तीन बाइक सवार युवकों को गैबुआ के पास कार ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
दुर्घटना। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 रामनगर से बाजपुर जा रहे बाइक सवार तीन युवकों को गैबुआ के पास एक कार ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई है जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

कनौरी बाजपुर निवासी राकेश सिंह (20) पुत्र राम सिंह, सचिन पुत्र तोते राम व हनी पुत्र गिरधारी लाल, रामनगर में फॉल्स सीलिंग बनाने का काम करते हैं। मंगलवार को तीनों रोज की तरह काम खत्म कर बाइक से बाजपुर अपने घर लौट रहे थे। इस बीच गैबुआ के पास अचानक सामने से आई कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को रामनगर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने राकेश सिंह को मृत घोषित कर दिया। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि मृतक के शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा। कार को कब्जे में ले लिया है। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें