फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani: चालक पार्किंग से निकाल रहा था कार...तभी अचानक नहर में जा घुसी गाड़ी, प्राधिकरण पर लगे गंभीर आरोप

Tue, 24 Dec 2024 10:15 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

हल्द्वानी में ठंडी सड़क पर एक कार खुली नहर में जा गिरी। गनीमत है कि कार चालक को कोई हानि नहीं पहुंची। इस दौरान लोगों ने प्राधिकरण पर कई आरोप लगाए है। 
विज्ञापन
हल्द्वानी में नहर में जा गिरी कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी में ठंडी सड़क पर सोमवार रात एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। यहां नहर कवर करने के लिए पार्किंग बनाई गई है, जो कई जगहों से खुली छोड़ी गई है। सोमवार रात एक व्यक्ति अपनी कार पार्किंग से निकाल रहा था तभी उसकी कार खुली नहर में जा गिरी। गनीमत है कि कार चालक को कोई हानि नहीं पहुंची। इस दौरान लोगों ने प्राधिकरण पर कई आरोप लगाए है। उनका कहना है कि प्राधिकरण ने यहां रेलिंग नहीं लगाई है। जिसके कारण यह हादसा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें