फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानी: बैक करते समय कार खाई में गिरी, चीख-पुकार सुनकर दौड़े लोग, युवक-युवती घायल; पुलिस ने किया रेस्क्यू

Thu, 22 Oct 2026 11:20 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

हल्द्वानी के जंतवाल गांव के पास 21 अक्तूबर की रात बैक करते समय कार गहरी खाई में गिरी, लेकिन पेड़-झाड़ियों में फंसने से बड़ा हादसा टल गया; कार में सवार युवक नीरज सिंह रजवार और युवती रिचा शाह घायल हुए, जिन्हें रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी शहर के काठगोदाम कोतवाली क्षेत्र स्थित जंतवाल गांव के पास 21 अक्तूबर की देर रात एक कार करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसा गाड़ी बैक करते समय हुआ। गनीमत रही कि कार पेड़ और झाड़ियों से टकराकर बीच में ही फंस गई और खाई में नीचे तक नहीं पहुंची।

पुलिस के अनुसार हादसे के समय गाड़ी में भोटिया पड़ाव निवासी नीरज सिंह रजवार और आवास विकास निवासी रिचा शाह मौजूद थे। गाड़ी गिरते ही चीख-पुकार मच गई। तुरंत स्थानीय लोग और वहां से गुजर रहे राहगीर पहुंचे। लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची और रेस्क्यू कर दोनों को अस्पताल भेजा।

एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि दोनों युवक-युवती को चोटें आई हैं। हादसा गाड़ी बैक करते हुए होने की पुष्टि हुई है। दोनों घायलों की हालत में सुधार है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें