फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: निवर्तमान चेयरमैन के पुत्र की कार के ट्रक से टकराकर उड़े परखचे

Mon, 04 Dec 2023 12:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त कार। 
विज्ञापन
किच्छा। निवर्तमान चेयरमैन दर्शन कोली के बेटे आकाश कोली की कार शनिवार रात को हल्द्वानी से वापसी पर लालकुआं में एक खड़े ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना में कार के परखचे उड़ गए और आकाश बुरी तरह घायल हो गया। हादसे के दौरान कार चला रहा आकाश का दोस्त बाल-बाल बच गया। आकाश का रुद्रपुर के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार आकाश का आवास विकास कॉलोनी निवासी दोस्त समीर कतर एयरलाइन में कार्यरत है। इन दिनों वह घर आया है। शनिवार शाम आकाश उसके साथ हल्द्वानी गया था। दर्शन कोली के अनुसार रात लगभग दस बजे वापसी के दौरान उनकी कार लालकुआं से पहले पुल से उतरते समय खड़े ट्रक से टकरा गई।



टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखचे उड़ गए। लोगों ने आकाश और समीर को कार से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना की सूचना पर दर्शन कोली परिवार के साथ मौके पर पहुंचे और आकाश को रुद्रपुर के फुटेला अस्पताल भर्ती कराया। हादसे में आकाश गंभीर रूप से घायल है। उसकी कई जगह से हड्डी टूट गई है। रविवार शाम को उसका ऑपरेशन किया गया है। विधायक तिलक राज बेहड़, गौरव बेहड़, जगरुप सिंह गोल्डी, राकेश खुराना, परमजीत सिंह आदि ने घायल का हाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें