फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कैंटर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
हादसे में मारे गए मृतक सुमित कुमार का फाइल फोटो। - फोटो : RAMNAGAR
विज्ञापन
रामनगर। अज्ञात कैंटर की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। मृतक रेलवे में ठेका कर्मी था।
विज्ञापन

शुक्त्रस्वार देर रात नया झिरना निवासी 32 वर्षीय सुमित कुमार पुत्र सुशील कुमार रामनगर रेलवे स्टेशन से काम निपटाकर अपने घर जा रहा था। इसी दौरान काशीपुर रोड स्थित शाने पंजाब ढाबे के सामने अज्ञात कैंटर ने विपरीत दिशा में बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार सुमित कुमार गंभीर घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गयाए जहां उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि मृतक के भाई अमित कुमार की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि मृतक शादीशुदा था और उसके दो छोटे बच्चे हैं। मृतक रेलवे में ठेका कर्मचारी था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें