फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: ब्रेक फेल होने पर खाई में गिरा कैंटर, तीन घायल

Sun, 06 Aug 2023 12:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
गरमपानी। भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग के सुयालगाड़ के पास शनिवार रात 9 बजे हल्द्वानी से छिमी की तरफ सब्जी छोड़कर वापस लौट रहे कैंटर ब्रेक फेल हो गए। इससे कैंटर अनियंत्रित होकर 100 मीटर खाई में गिर गया। हादसे में सवार तीन लोग घायल हो गये।
विज्ञापन

क्वारब चौकी पुलिस के कांस्टेबल आनंद राणा ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से वाहन सवार चालक दीपक (30) पुत्र गोपाल दत्त निवासी सुयालगाड़, शहजाद (23) पुत्र नन्हें, मुंतजीव (18) पुत्र रहमत दोनों निवासी बरेली यूपी को निजी वाहन से सीएचसी सुयालबाड़ी पहुंचाया। सीएचसी के प्रभारी डॉ. सत्यवीर सिंह ने बताया कि तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें