फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्डाें में समस्याएं सुनने के बाद लगाए जाएंगे शिविर : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। डीएम ने रविवार को वार्ड-41 से 60 तक के पार्षदों के साथ बैठक कर समस्याएं सुनीं। इस दौरान शहर के विकास के लिए पार्षदों से सुझाव भी लिए गए। डीएम वंदना ने कहा कि शहर के वार्डाें में जल्द आधार कार्ड में संसोधन, पेयजल, विद्युत बिल संबंधी शिकायतों के समाधान के लिए शिविर लगाए जाएंगे। डीएम ने कहा कि पार्षदों की ओर से उठाई गईं समस्याओं के लिए प्रत्येक पांच वार्डों का क्लस्टर तैयार कर इनमें शिविर लगाकर समाधान किया जाएगा। रकसिया नाले की चौड़ाई व गहराई बढ़ाने के लिए सर्वे कर मानकों के अनुरूप कार्य कराया जाएगा। यूयूएसडीए रकसिया नाले पर स्थित छोटे पुलों का पुनर्निर्माण कर उनकी ऊंचाई बढ़ाएगा। डीएम ने बताया कि सितंबर से शहर में शेष रह गए वार्डाें में सीवरेज एवं पेयजल लाइन बिछाने का कार्य किया जाएगा। खुली हुई नहरों के किनारे लोक निर्माण विभाग रोड सेफ्टी के कार्य 15 दिन के भीतर कराएगा। नगर निगम के अधिकारियों को खराब स्ट्रीट लाइटों को जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए। बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान, नगर आयुक्त ऋचा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें