फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: न्यायिक अधिकारियों की देखरेख में लगे कैंप, एक भी फार्म नहीं हुआ जमा

Mon, 23 Mar 2026 02:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। बनभूलपुरा में लगे शिविर में पीएम आवास की जानकारी लेने के लिए लोग पहुंच रहे हैं लेकिन तीन दिन में एक भी फॉर्म जमा नहीं किया गया है।
विज्ञापन

रेलवे भूमि प्रकरण पर हुई सुनवाई के बाद आठ वार्डों के लिए लगे छह शिविरों में रविवार को राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में न्यायिक अधिकारियों ने लोगों को जानकारी दी। प्राधिकरण के सचिव प्रदीपमणि त्रिपाठी के साथ ही न्यायिक अधिकारी अभिषेक श्रीवास्तव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव पारूल थपलियाल व नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने रेलवे स्टेशन परिसर समेत अन्य कैंपों का निरीक्षण किया। शाम तक कोई भी फॉर्म जमा नहीं हुआ था। दो दिन लगातार अवकाश के कारण लोग नोटरी और स्टांप संबंधी काम नहीं करा पाए हैं। शिविर में पहुंचे लोगों को 965 फार्म बांटे गए। अब तक 6702 फार्म बांटे जा चुके हैं।


फोटो कैप्शन-बनभूलपुरा में इंदिरानगर स्थित राजकीय इंटर कालेज परिसर में लगे कैंप में पहुंचे लोग। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें