फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नशे के आदी युवाओं को चिह्नित करने के लिए चलेगा अभियान

Thu, 10 Oct 2024 06:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। रामनगर के बंबाघेर मोहल्ले में नशे के आदी हो चुके युवाओं का डोर-टू-डोर सर्वेक्षण कर उनकी काउंसलिंग की जाएगी। साथ ही नशे के धंधे में लिप्त लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एसडीएम राहुल शाह ने बुधवार को प्रेसवार्ता में बताया कि 28 सितंबर को डीएम वंदना सिंह ने रामनगर का दौरा किया था। निरीक्षण के दौरान बंबाघेर मोहल्ले की महिलाओं ने डीएम को बताया था कि यहां नशा करने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
डीएम के निर्देश पर प्रशासन की टीम दशहरे के बाद बंबाघेर मोहल्ले में नशा के आदी युवाओं का सर्वेक्षण कर चिह्नित कर उनकी काउंसलिंग करेगी। बेरोजगार युवाओं को उद्योग विभाग, श्रम विभाग एवं समाज कल्याण विभाग की ओर से स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा। साथ ही क्षेत्र में सीसीटीवी भी लगवाए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें