फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: अभियान चलाया, 194 लोग ऑटो पार्ट्स की कालाबाजारी करते मिले

Mon, 09 Sep 2024 06:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। पुलिस ने शनिवार और रविवार को को जिलेभर में अभियान चलाते हुए कबाड़ की दुकानों, मोटर गैराज और रिपेयरिंग की दुकानों में छापा मारा। अभियान के दौरान जिलेभर में 317 दुकानों की चेकिंग की गई। इस दौरान 194 लोग ऑटोमोबाइल पार्ट्स की कालाबाजारी करते मिले। इन सभी पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुल 45,700 रुपया जुर्माना वसूल किया।
विज्ञापन

हल्द्वानी, लालकुआं, भवाली, नैनीताल और रामनगर सर्किल क्षेत्रों में थाना पुलिस की टीमों ने चेकिंग अभियान चलाया। छापे के दौरान कबाड़ की 123, मोटर गैराज की 69 और रिपेयरिंग की 125 दुकानों की जांच की गई।
पुलिस ने 164 लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 45,700 रुपये का जुर्माना वसूला। इसके साथ ही जिले के अलग-अलग 44 संवेदनशील इलाकों में चेकिंग अभियान चलाया जिसमें 11 लोग बिना सत्यापन के रहते मिले। इन सभी के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। एसएसपी पीएन मीणा ने बताया कि अभियान जारी रहेगा। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें