फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान, प्राधिकरण ने नापजोख की

Sun, 04 May 2025 02:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
प्रा​धिकरण की टीम ने मकानों की नापजोख की। संवाद
विज्ञापन
नैनीताल। जिला विकास प्राधिकरण की ओर से शहर में अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया गया है, जिसकी शुरूआत बूचड़खाना क्षेत्र से की गई। टीम ने 25 लोगों की भूमि के दस्तावेजों की जांच की। साथ ही निर्माण की नापजोख की। इसमें कई अनियमितताएं पाइ गई हैं। बूचड़खाना क्षेत्र में बने घरों व भूमि की नापजोख के दौरान टीम ने लोगों से दस्तावेज भी मांगे, लेकिन कई लोगों के पास दस्तावेज नहीं मिले, वहीं कई के मानचित्र पास भी नहीं मिले। प्राधिकरण सचिव विजयनाथ शुक्ल ने बताया कि कई अनियमितताएं पाई गई हैं। बताया कि अवैध निर्माणों के खिलाफ नियमों के तहत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें