रामनगर। ग्राम कानिया में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला प्रचारक सौरभ ने कहा कि 1925 में संघ की शुरुआत हुई थी। इसके बाद राष्ट्रीय स्वयं संघ समाज की आवश्यक को देखते हुए अलग-अलग क्षेत्रों में विकसित हुआ। शिक्षा के क्षेत्र में विद्या भारती, विद्यार्थियों के लिए विद्यार्थी परिषद, महिलाओं के लिए सेविका समिति और राजनीति में जनसंघ की शुरुआत की जो आगे चलकर भाजपा के रूप में विकसित हुआ। उन्होंने सनातन को मजबूत करने के लिए हिंदुओं से एकजुट होने का आह्वान किया है। उन्होंने बताया कि अब संघ के 100 साल पूरे होने पर देश भर के विभिन्न इलाकों में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन कर हिंदुओं को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान खीम सिंह बिष्ट, दिनेश मेहता, अजीत रावत, गणेश रावत, संजय डोर्बी, नरेंद्र शर्मा, मदन जोशी, राकेश नैनवाल आदि मौजूद रहे।