हल्द्वानी। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और सांसद अजय भट्ट ने नहर में कार गिरने से हुए हादसे में घायल लोगों का हाल जाना। उन्होंने घायलों और उनके परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। दोनों नेताओं ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए जान गंवाने वाले लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। अस्पताल प्रशासन को घायलों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए। कहा कि घायलों को इलाज में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए। माई सिटी रिपोर्टर