फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीमताल: कैबिनेट मंत्री ने आपदा पीड़ितों से मुलाकात की, सीएम से कराई फोन पर बात; उचित सहायता का आश्वासन

Wed, 02 Sep 2026 10:32 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने भीमताल ब्लॉक के अलचौना गांव के तोक पांडेछोड़ में ककड़ीनाला के मलबे से प्रभावित 20 से अधिक परिवारों से मुलाकात की। मंत्री ने पीड़ितों की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बात कराई।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री ने आपदा पीड़ितों से मुलाकात की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने बुधवार को भीमताल ब्लॉक की ग्राम पंचायत अलचौना के तोक पांडेछोड़ में ककड़ीनाला से बीस से अधिक परिवारों के घरों में मलबा घुसने से परेशान आपदा पीड़ितों से मुलाकात की। मंत्री ने आपदा से हुए नुकसान का सीडीओ अरविंद कुमार पांडेय के साथ निरीक्षण किया।

मंत्री ने फोन पर आपदा पीड़ितों की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वार्ता कराई। सीएम ने कहा कि आपदा के समय सरकार हर एक पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि सरकार आपदा पीड़ितों को उचित सहायता राशि उपलब्ध कराएगी। सीएम ने कहा कि प्रशासन हर संभव मदद कर रही है।

मंत्री ने तहसीलदार से कहा कि आपदा पीड़ितों को पांच हजार के चेक देने से काम नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि आपदा से प्रभावित हुए शत प्रतिशत मकानों को हुए नुकसान को देखते हुए उचित मुआवजा दिलाए ताकि वह मकान बना सके। मंत्री ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से नाले की रोकथाम के लिए दो करोड़ से अधिक का प्रस्ताव भेजने के निर्देश और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने के साथ खाद्य सामग्री वितरित कराने के लिए कहा। उन्होंने लोगों को खाद्य सामग्री भी वितरित की।

ग्राम प्रधान लता आर्या, प्रधान कमल देवका और क्षेत्र पंचायत सदस्य अंकित कुमार ने पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा, नाले की रोकथाम और प्रभावितों को विस्थापित करने की मांग की। मंत्री ने मंगलवार को नाले में बही चार साल की मासूम पल्लवी के परिजनों को चार लाख का चेक सौंपा।

दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल जोशी, पंकज जोशी, प्रकाश कनौजिया, अनिल चनौतिया, दिनेश सांगुड़ी, संतोष शर्मा, कुलदीप बोहरा, गौतम मटियाली आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें