फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाईपास और नहर चौड़ीकरण से हल होगी जाम की समस्या : टम्टा

Mon, 01 Jul 2024 12:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
भीमताल में बोलते केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा।
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा ने खैरना में कहा कि ज्योलीकोट से मझखाली तक टू-लेन सड़क का निर्माण कार्य कराया जाएगा। रविवार को राज्य मंत्री टम्टा गरमपानी, भवाली और भीमताल पहुंचे जहां पर विधायक सरिता आर्या, सोबन सिंह, रमेश सुयाल, मदन मोहन कैड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

भवाली मे मंत्री ने कहा कि स्टेट हाईवे पर जो भी काम होंगे वह कराएं जाएंगे। साथ ही जाम की समस्या को हल करने के लिए भवाली से कैंची और रातीघाट तक दोनों बाईपास को जल्द शुरू कराएंगे। कहा कि टनल से भी कैंची धाम को जोड़ा जाएगा। वहां पंकज अद्विति, भावना मेहरा, प्रकाश आर्य आदि मौजूद रहे।
इधर भीमताल में विधायक राम सिंह कैड़ा ने मंत्री से भीमताल बाईपास में नहर चौड़ीकरण आदि की मांग की। मंत्री ने कहा कि भीमताल बाईपास में नहर चौड़ीकरण के लिए धनराशि स्वीकृत कराई जाएगी। साथ ही काठगोदाम से नैनीताल तक डबल लेन सड़क और भीमताल में सड़क सुधारीकरण के साथ कैंची धाम तक सड़कों को बेहतर बनाया जाएगा। इसके लिए काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें