किच्छा। करवाचौथ पर्व के लिए बाजार में रौनक बढ़ गई है। नगर की मुख्य मनिहारी गली में महिला ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। हाथों पर मेहंदी लगवाने वालों के पास भी महिलाओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है। चूड़ी की दुकानों पर भी खरीदारों की भीड़ नजर आई। इस रौनक के चलते सिद्दू गली के निकट मुख्य बाजार में दिनभर ट्रैफिक रेंगता रहा। संवाद