भीमताल (नैनीताल)। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के स्थानीय अध्यक्ष संदीप पांडे का 15 सूत्री मांगों को लेकर क्रमिक अनशन जारी है। सोमवार को चेयरमैन सीमा टम्टा ने अनशन स्थल पर पहुंचकर उनकी मांगों का समर्थन किया। चेयरमैन ने सरकार और प्रशासन से व्यापारी नेता की मांगों पर अमल करने की मांग की। व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज जोशी ने मांगों को विधायक और सांसद के माध्यम से मुख्यमंत्री तक पहुंचाने की बात कही। संदीप ने कहा कि जब तक उनकी 15 सूत्री मांगें पूरी नहीं हो जाती, तब तक उनका क्रमिक अनशन जारी रहेगा। 20 मार्च से आमरण अनशन किया जाएगा। इस दौरान सभासद रामपाल गंगोला, नीरज कुमार मोनू, बीडी पलड़िया, हिमांशु रौतेला, आशा उप्रेती, प्रवीण पटवाल, विमला आर्या आदि मौजूद रहे।