फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: दिल्ली से बसें पैक, सवारी बढ़ने पर बरेली से मंगानी पड़ी बसें,

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। होली का त्योहार नजदीक आते ही बसों में सीट के लिए मारामारी है। दिल्ली से आने वाली बसें पैक होने से परिवहन निगम ने हल्द्वानी से 35 से अधिक अतिरिक्त बसें दिल्ली के लिए लगा दी हैं। शनिवार दिन में बरेली के सवारियां अधिक होने पर यूपी रोडवेज की बसें मंगानी पड़ी।
विज्ञापन



होली के त्योहार में दो दिन का समय शेष है, ऐसे में घर आने और जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। शनिवार रात दिल्ली से आने वाली ऑनलाइन बसें फुल हो चुकी हैं। इसलिए अब साधारण बसें भी पैक हो रही हैं। इसे देखते हुए शनिवार को हल्द्वानी से दिल्ली के लिए 35 से अधिक बसें अतिरिक्त भेजी गई हैं।

शनिवार को हल्द्वानी से टनकपुर, बरेली, नैनीताल आदि लोकल रूटों पर सवारियां अधिक थी। इस कारण हल्द्वानी डिपो ने बरेली के लिए 5 बसें अतिरिक्त भेजी थीं, जबकि टनकपुर के लिए भी तीन बसें अतिरिक्त भेजी गई। मगर बरेली के लिए सवारियां अधिक होने पर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम से बरेली से बसें भेजने को कहा गया। यूपी रोडवेज की करीब 20-25 अतिरिक्त बसें पहुंची थी। निगम प्रबंधन के अनुसार शुक्रवार को हल्द्वानी डिपो की आय करीब 14 लाख रुपये तक हुई है। कुछ रूटों पर बसों के फेरे में कटौती कर निगम प्रबंधन बसों को भेज रहा है।
विज्ञापन




त्योहार के कारण इस समय दिल्ली से सवारियां बहुत हैं। दिल्ली जाते समय सवारी अधिक नहीं मिल रही हैं लेकिन वापसी में सभी बसें फुल होकर आ रही हैं। सवारियों को देखते हुए शनिवार को भी 35 से अधिक अतिरिक्त बसें दिल्ली भेजी गईं। बरेली, टनकपुर रूट पर भी अतिरिक्त बसें गई थी। मगर बरेली रूट पर सवारी अधिक होने पर वहां से बसें मंगानी पड़ी।
विज्ञापन


सुरेंद्र बिष्ट, एआरएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें