फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल के लिए कम पड़ीं बसें

विज्ञापन
हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन में बस में सीट के लिए जद्दोजहद करते यात्री। विज्ञप्ति
विज्ञापन
हल्द्वानी। पर्वतीय रूट में बसों की कमी से चलते सोमवार को रोडवेज बस अड्डे पर यात्रियों का जमावड़ा लगा गया। देर शाम तक नैनीताल रूट की बस नहीं आने पर यात्री परेशान हो गए। शाम पांच बजे नैनीताल रूट के लिए एक बस लगाई गई तो यात्री सीट पाने के लिए टूट पड़े। यात्रियों में धक्कामुक्की तक हो गई। कई यात्रियों को इसके बावजूद सीट नहीं मिली और उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा। रोडवेज के सहायक महाप्रबंधक सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि कई बसें टायरों के अभाव में खड़ी हैं। इस वजह से नैनीताल समेत पर्वतीय क्षेत्र की कई रूटों के लिए बसें कम पड़ गई हैं। नैनीताल के लिए भी सोमवार को तीन बसें कम पड़ीं। टायरों की कमी से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें