भवाली (नैनीताल)। भवाली डिपो से पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में संचालित होने वाली रोडवेज बसों का संचालन बीते कुछ समय से चालकों और बसों की कमी के चलते प्रभावित हो रहा है। भवाली डिपो से मुक्तेश्वर, भटेलिया, गुनियालेख, देवीधुरा, भनोली, मोतियापाथर, घोड़ाखाल, बेतालघाट-देहरादून, सहारनपुर, कानपुर, लखनऊ, तल्ला रामगढ़, रानीखेत समेत अन्य मार्गों पर बसों का संचालन नहीं हो पा रहा है। स्थानीय लोगों की ओर से लंबे समय से सरकार और परिवहन विभाग के अधिकारियों से बसें चलाने की मांग की जा रही है लेकिन कार्रवाई नहीं हो पा रही है। भवाली डिपो के एआरएम मधुसूदन मिश्रा ने बताया कि डिपो को दो नई बसें मिली है। दोनों को नैनीताल-मसूरी मार्ग पर चलाया जा रहा है। डिपो को आठ बसों, सात चालकों और सात परिचालकों की जरूरत है। नई गाड़ियां और चालक-परिचालक मिलने से बंद मार्गों पर बसें चलाई जाएंगी।