फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नैनीताल से हल्द्वानी के लिए दिवाली पर बढ़ेंगे बसों के फेरे

Thu, 05 Nov 2026 01:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। दीपावली त्योहार के मद्देनजर नैनीताल रोडवेज स्टेशन ने यात्रियों की सुविधा के लिए अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पर्व के दौरान नैनीताल से हल्द्वानी मार्ग पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए परिवहन निगम इस रूट पर विशेष फोकस रख रहा है। नैनीताल रोडवेज स्टेशन की इंचार्ज विमला ने बताया कि त्योहार के दिनों में यात्रियों को आवाजाही में किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि डिपो प्रबंधन लगातार यात्रियों की संख्या पर नजर रख रहा है। यदि सामान्य बसों के फेरे बढ़ाने के बाद भी भीड़ नियंत्रित नहीं होती है तो जरूरत पड़ने पर तुरंत अतिरिक्त बसें भी मार्ग पर उतारी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें