फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानी से वाया बाजपुर होते हुए मेरठ जाने वाली बस सेवा बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। काठगोदाम डिपो ने परमिट का हवाला देते हुए हल्द्वानी से बाजपुर होते हुए मेरठ जाने वाली बस सेवा को बंद कर दिया है। कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने मेरठ जाने वाली बस का रूट बाजपुर होते हुए तय करवाया था। करीब चार सालों तक बस इसी रूट से होकर जा रही थी। रोडवेज के अधिकारियों ने नाम न छापने की शर्त में बताया कि मेरठ रूट पर यूपी रोडवेज के अधिकारी चेकिंग कर रहे हैं। रोडवेज बस का मेरठ चलने का परमिट नहीं है। इस कारण बस का संचालन रोका गया है। उधर उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कमल पपनै ने कहा कि बस करीब 15 हजार रुपये की आय ला रही है। ऐसे में बस का संचालन बंद नहीं करना चाहिए। आरएम यशपाल सिंह ने कहा कि परमिट नहीं होने के कारण बस का संचालन फिलहाल स्थगित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें