फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: रामनगर में टायर फटने से बस पलटी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। चिमटाखाल से रामनगर आ रही प्राइवेट बस धनगढ़ी नाले से कुछ आगे टायर फटने से पलट गई। हादसे में चालक-परिचालक मामूली घायल हो गए। गनीमत रही कि बस में सवारियां नहीं थी। क्रेन की मदद से बस को सीधा कर रामनगर लाया गया।
विज्ञापन

आदर्श ट्रांसपोर्ट यूनियन के सचिव नारायण रावत ने बताया कि बस संख्या यूके-04पीए-0244 होली से पहले देघाट गई थी। होली के दौरान बस चिमटाखाल में खड़ी थी और मंगलवार को बस रामनगर आ रही थी। बुधवार सुबह बस पहाड़ जाने के लिए रवाना होती। दोपहर तीन बजे बस चिमटाखाल से रामनगर को लौट रही थी। शाम चार बजे के आसपास बस धनगढ़ी नाले से कुछ पर दूरी पर थी तभी बस का अगला टायर फट गया। टायर फटने से बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस का अगला शीशा टूट गया और चालक नरेंद्र रावत और परिचालक मामूली रूप से घायल हो गए। आदर्श ट्रांसपोर्ट यूनियन के सचिव ने बताया कि बस को क्रेन की मदद से रामनगर लाया गया। बताया जा रहा है कि बस के टायर काफी घिसे हुए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें