फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital : कालाढूंगी में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बस, सात की मौके पर मौत, 28 लोग किए गए रेस्क्यू

Mon, 09 Oct 2023 05:09 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल

सार

हादसे में एक बच्चे, पांच महिलाओं समेत सात की मौत हो गई, जबकि 21 लोग घायल हो गए। बस में 28 लोग सवार थे। रेस्क्यू के दौरान मंगोली गांव के इंदर पत्थर की चपेट में आने से घायल हो गया।
विज्ञापन
बस खाई में गिरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल-कालाढूंगी रोड पर शाम सवा सात बजे जिम कॉर्बेट म्यूजियम तिराहे से करीब 13 किमी पहले हिसार हरियाणा के पर्यटकों की एक बस करीब 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक बच्चे, पांच महिलाओं समेत सात की मौत हो गई, जबकि 21 लोग घायल हो गए। बस में 28 लोग सवार थे। रेस्क्यू के दौरान मंगोली गांव के इंदर पत्थर की चपेट में आने से घायल हो गया। पोस्टमार्टम के लिए सभी के शव हल्द्वानी भेजे गए हैं। सूचना मिलने के बाद एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा समेत एनडीआरएफ, एसडीआरएफ के जवान रेस्क्यू में जुटे हैं।

विज्ञापन


हिसार के न्यू मानव इंटरनेशनल स्कूल आर्यनगर हिसार के शिक्षक स्कूल बस में परिवार के साथ नैनीताल घूमने आए थे। बस में 28 लोग सवार थे जबकि, दूसरे वाहन में अंग्रेजी के शिक्षक अनिल कुमार समेत चार लोग सवार थे। अनिल ने बताया कि वे दो दिन पहले घूमने आए थे। लौटते समय यह हादसा हुआ। खबर लिखे जाने तक 19 घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल में लाया गया।

अनिल ने बताया कि वने लोग रविवार देर शाम हिसार लौट रहे थे। कालाढूंगी-नैनीताल मार्ग पर नलनी घटगढ़ के पास बस अनियंत्रित हो गई और 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस बीच, बस में सवार कई यात्री छिटक कर बाहर भी जा गिरे। खाई से लोगों के चिल्लाने की आवाज सुन राहगीरों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन


सूचना के बाद पुलिस, दमकल व एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू कर घायलों को खाई से बाहर निकाल इलाज के लिए कालाढूंगी में सीएचसी पहुंचाया। एसडीएम परितोष वर्मा ने बताया कि हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि खाई में घायलों को तलाशने के साथ ही रेस्क्यू अभियान जारी है। वहीं, घटना की सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग, परिवहन विभाग, एसडीआरएफ समेत पहुंच गए थे।

इन्हें लाया गया एसटीएच
बचाव टीम ने पूजा, सोनाली, मोनिका, दीक्षा, विनीता, प्रियंका, समिनंदर कौर, अभिषेक, सोनिया, अमरजीत कौर, कमल प्रीत कौर , मुस्कान, प्रोमिला, अंकित, सुनीता, कपिल को सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें