फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नैनीताल से कैंची धाम के लिए बस और टैक्सी सेवा शुरू

Sun, 23 Jun 2024 04:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। बाबा नीब करौरी के दर्शन के लिए कुमाऊं मोटर ऑनर्स यूनियन लिमिटेड (केमू) ने नैनीताल से बस और टैक्सी संचालकों ने टैक्सी सेवा शुरू कर दी है। बस का किराया 50 और टैक्सी का किराया 80 से 100 रुपये लिया जा रहा है।
विज्ञापन

भवाली के पास स्थित कैंची धाम में देश-विदेश से भक्त पहुंचते हैं। पिछले दो वर्षों में भक्तों की संख्या में खासा इजाफा हुआ है। नैनीताल आने वाले सैलानियों को कैंची धाम जाने के लिए टैक्सी या रोडवेज का सहारा लेना होता है। रोडवेज सेवा भी भक्तों को भवाली तक छोड़ती है। फिर टैक्सी से आठ किलोमीटर का सफर तय कर लोग कैंची धाम पहुंचते हैं। लोगों की सहूलियत के लिए केमू ने नैनीताल से बेतालघाट बस सेवा और टैक्सी संचालकों ने न्यूनतम किराये पर टैक्सी सेवा शुरू कर दी है। केमू के कंपनी अकाउंटेंट करन मनराल ने बताया कि नैनीताल से बेतालघाट केमू बस चलने से बाबा के भक्तों और यात्रियों को काफी राहत मिली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें