फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: वन पंचायत की भूमि में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

Wed, 01 Apr 2026 01:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
मुक्तेश्वर (नैनीताल)। धारी एसडीएम अंशुल भट्ट ने मंगलवार को प्रशासन और वन विभाग की टीम के साथ ग्राम पंचायत मनाघेर की वन पंचायत सुंदरखाल में बिल्डर की ओर से वन भूमि पर किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त किया। सुंदरखाल वन पंचायत के सरपंच को वन पंचायत अधिनियम के तहत निलंबित भी किया गया। उन्होंने पटवारी को मामले पर कार्रवाई करते हुए मामले में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने बताया कि सुंदरखाल में बिल्डर की ओर से वन पंचायत की भूमि पर सड़क निर्माण के साथ अतिक्रमण करने की शिकायत मिली थी। उन्होंने कहा कि मंगलवार को मौके पर पहुंचकर वन भूमि पर किए अतिक्रमण को ध्वस्त कर सरपंच को निलंबित किया गया। एसडीएम ने बताया कि पूर्व में भी बिल्डर का अवैध खनन पर चालान काटा गया था लेकिन उसकी ओर से अवैध निर्माण कार्य किया जा रहा था। इस दौरान तहसीलदार मनीषा बिष्ट, राजस्व निरीक्षक प्रवीण ह्यांकी, नारायण वर्मा, निर्मल बोरा, पूरन मेलकानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें