लालकुआं। इंदिरानगर बिंदुखत्ता में सौर ऊर्जा संचालित बल्क मिल्क चिलिंग यूनिट का शुभारंभ मुख्य महाप्रबंधक नाबार्ड देहरादून पंकज यादव ने किया। राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक नाबार्ड के सहयोग से गंगा दुग्ध और कृषि उत्पादन सहकारी संगठन ने यूनिट लगाई है। जिला विकास प्रबंधक मुकेश बेलवाल ने कहा कि नाबार्ड के सहयोग से सोलर संचालित बल्क मिल्क कूलर प्लांट दूध की गुणवत्ता को सुरक्षित रखेगा। इस मौके पर प्रगतिशील संस्था के निदेशक शशि कुमार सिंह रावत, कोऑपरेटिव बैंक के शाखा प्रबंधक अश्विनी जोशी, कोऑपरेटिव के अध्यक्ष जीत सिंह, निदेशक मंडल प्रकाश जोशी, शंकर दत्त, चंद्रबल्लभ, विमला रावत, नीमा, मार्था शाही, हेमा बोरा आदि थे। संचालन मुख्य कार्यकारी अधिकारी अशोक सिंह रावत ने किया।