नैनीताल। स्टेट बैंक मिनी चिल्ड्रन फुटबाल प्रतियोगिता 2024 का खिताब भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय (बीएसएसवी) के नाम रहा। मैच का परिणाम पेनल्टी शूटआउट से निकला।
बृहस्पतिवार को डीएसए मैदान में भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय और सेंट जोजफ कॉलेज के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। निर्धारित समय तक दोनों टीमों ने एक-एक गोल किया। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट हुआ। इस दौरान दोनों ही टीमों ने पांच-पांच गोल किए। दूसरे पेनल्टी शूटआउट में सैनिक ने एक गोल कर मुकाबला जीत लिया। इस मौके पर डीएसए सचिव अनिल गढि़या, फुटबाल सचिव पवन सिंह करायत, बीएसएसवी के प्रधानाचार्य बीएस मेहता, गोविंद बोरा व एसबीआई के अधिकारी मौजूद रहे।