फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: गांवों के लिए बीएसएनएल का सस्ता ब्रॉडबैंड प्लान लॉन्च

Mon, 20 Jul 2026 01:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। दूरसंचार विभाग के डिविजन इंजीनियर विकास कुमार मेहरा के अनुसार बीएसएनएल ने ग्रामीण भारत को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के लिए भारत नेट के तहत एक विशेष एफटीटीएच ब्रॉडबैंड प्लान लॉन्च किया है। इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ता मात्र 259 रुपये प्रति माह में 25 एमबीपीएस तक की हाई-स्पीड इंटरनेट सेवा का लाभ उठा सकेंगे। इसके साथ ही ग्राहकों को वेव्स ओटीटी का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है जिससे वे फिल्में और लाइव टीवी देख सकेंगे। मेहरा ने बताया कि अर्धवार्षिक और वार्षिक रिचार्ज पर अतिरिक्त बचत के विकल्प भी उपलब्ध हैं। इस सीमित अवधि के ऑफर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों तक ऑनलाइन शिक्षा, टेलीमेडिसिन और डिजिटल पेमेंट की पहुंच को आसान बनाना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें