नैनीताल। डीएसबी परिसर में बीएससी प्रथम सेमेस्टर विज्ञान संकाय में प्रवेश के लिए शनिवार (आज) को अंतिम मौका है। विभागाध्यक्ष प्रो. एससी सती का कहना है कि बीती 12 अक्तूबर से चल रही प्रवेश प्रक्रिया अब अंतिम चरण है। मेरिट सूची में शामिल होने के बाद भी प्रवेश से वंचित छात्रों को आज प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद ऑनलाइन पढ़ाई शुरू हो जाएगी।