रामनगर (नैनीताल)। ग्राम मालधन निवासी अंकुश रविवार सुबह अपनी बहन बबीता के साथ बाइक पर सवार होकर रामनगर जा रहा था। इसी दौरान ग्राम लक्ष्मीपुर बनिया के पास सामने से आ रही कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को राहगीरों ने सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां से दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं, परिजनों ने टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपी है। एसएसआई जयपाल सिंह चौहान ने बताया कि घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों को चेक किया जा रहा है।