फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK: नैनीताल-काठगोदाम हाईवे पर खतरे की घंटी...तीन पुल मोड़ पर टूटी दीवार, बरसात में बढ़ा हादसों का खतरा

Wed, 01 Jul 2026 10:39 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

नैनीताल-काठगोदाम एनएच स्थित तीन पुल मोड़ पर सुरक्षा दीवार टूटी हुई है और पैरापिट गायब हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। यह मोड़ पहले से ही संकरा है और बरसात व रात के समय यहां से गुजरना और भी जोखिम भरा हो गया है।
विज्ञापन
नैनीताल काठगोदाम रोड पर तीन पुल मोड़ पर टूटी पैरापिट व दीवार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

नैनीताल-काठगोदाम राष्ट्रीय राजमार्ग पर तीन पुल मोड़ पर टूटी सुरक्षा दीवार और गायब पैरापिट दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि तीन पुल मोड़ पहले से ही संकरी जगह है। मोड़ हाेने और दीवार टूटने के साथ ही पैरापिट नहीं होने से दुर्घटना की संभावना बढ़ गई है। ऐसे में सुरक्षा दीवार की मरम्मत और नए पैरापिट लगाने का काम तुरंत होना चाहिए। लोगों का कहना है कि रात के समय और बरसात में यहां से गुजरना और अधिक जोखिम भरा हो गया है।

बताया जा रहा है कि सोमवार रात एक बाइक सवार मोड़ पर नियंत्रण खो बैठा और पैरापिट नहीं होने के कारण सीधे नीचे खाई में जा गिरा। गनीमत रही कि बाइक सवार की जान बच गई। एनएचएआई के सहायक अभियंता प्रमोद सुयाल ने बताया कि मामले का संज्ञान लिया गया है। मोड़ पर सुरक्षा के मद्देनजर जल्द ही पैरापिट लगाए जाएंगे और आवश्यक मरम्मत कार्य कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें