नैनीताल। इन दिनों शहर का मौसम फिर से सामान्य हो गया है। शुक्रवार को नैनीताल में दिनभर चटक धूप खिली रही। सुबह से ही आसमान साफ रहा और धूप खिली रही। देर शाम तक मौसम सुहावना बना रहा। हालांकि तीन बजे बाद हल्के बादल नजर आने लगे थे। दिन भर धूप निकलने से लोगों को ठंड से भी राहत मिल रही है। अच्छी धूप नौका चालकों के लिए भी मुफीद साबित हो रही है। धूप के चलते नौकायन करने वाले पर्यटकों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। संवाद