भीमताल (नैनीताल)। नगर पालिका की ओर से आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में एसडी एकेडमी लालकुआं प्रथम, भीमताल द्वितीय स्थान पर रही। विजेता टीम को 3000 और उपविजेता को 1500 रुपये का कैश पुरस्कार दिया गया। बालक वर्ग में भीमताल टीम को 3000 और लालकुआं टीम को 1500 का पुरस्कार दिया गया। फन रेस में मनुश्री मेहरा प्रथम, युवान द्वितीय, जीविका तृतीय रहीं। अन्य प्रतियोगिता में भी विजेताओं को विधायक सरिता आर्या और पालिकाध्यक्ष सीमा टम्टा ने सम्मानित किया।