नैनीताल। भारी बारिश से भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के खेल मैदान की लगभग 90 फीट लंबी और 20 फीट ऊंची सुरक्षा दीवार ध्वस्त हो गई है। दीवार गिरने से ठीक नीचे स्थित प्राइमरी कक्षाओं के भवन और कक्षा को भी क्षति पहुंची है। गनीमत रही कि जिस समय यह घटना हुई, उस वक्त विद्यालय बंद था। इस घटना के बाद प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता ने जिलाधिकारी और जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी को पत्र भेजकर स्थिति से अवगत कराया गया है। पत्र में विद्यार्थियों, खेल मैदान और क्षतिग्रस्त भवनों की सुरक्षा करने के लिए अविलंब तकनीकी निरीक्षण और वित्तीय सहायता प्रदान करने का अनुरोध किया गया है। इसके साथ ही, विद्यालय प्रबंधन ने विधायक सरिता आर्या और सांसद अजय भट्ट को भी मांग पत्र भेजा है।