नैनीताल। समीपवर्ती रूसी बाईपास पर पहाड़ी से गिरते बोल्डर लोगों के लिए खतरा बन गए हैं। सूचना के बाद विभाग ने सड़क से बोल्डर हटा दिए हैं। हालांकि सड़क के पास पहाड़ी पर लटका बोल्डर खतरा बना हुआ है। रविवार रात हुई बारिश के चलते सोमवार सुबह रूसी बाईपास पर पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे। दोपहर में पहाड़ी से बड़े बोल्डर गिरे तो स्थानीय लोगों में खलबली मच गई। इससे मार्ग पर आवाजाही करने वाले वाहनों के लिए खतरा भी बढ़ गया। शाम तक लगातार मलबा और बोल्डर गिरने पर स्थानीय लोगों ने विभाग को सूचना दी। स्थानीय निवासी अधिवक्ता शंकर चौहान ने विभाग से पहाड़ी पर अटके हुए बोल्डर को हटाने की मांग की है। लोनिवि के सहायक अभियंता जीएस जनौटी ने बताया कि सड़क से बोल्डरों को हटा दिया गया है। पहाड़ी पर अटके बोल्डर को भी हटाया जाएगा।