फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: दावेदार और प्रशासन दोनों चुनाव के लिए तैयार, अब अफसरों को निर्वाचन आयोग के निर्देशों का इंतजार

Sat, 28 Jun 2025 02:22 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

नैनीताल हाईकोर्ट से पंचायत चुनाव को हरी झंडी मिलने के बाद ग्राम प्रधान से लेकर जिला पंचायत सदस्य तक के दावेदारों में खुशी की लहर दौड़ गई। दावेदारों के साथ-साथ जिला प्रशासन स्तर पर भी चुनाव की सभी तैयारियां पहले से लगभग पूरी ही हैं। 
विज्ञापन
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाईकोर्ट से पंचायत चुनाव को हरी झंडी मिलने के बाद ग्राम प्रधान से लेकर जिला पंचायत सदस्य तक के दावेदारों में खुशी की लहर दौड़ गई। दावेदारों के साथ-साथ जिला प्रशासन स्तर पर भी चुनाव की सभी तैयारियां पहले से लगभग पूरी ही हैं। जिला प्रशासन को अब निर्वाचन आयोग के निर्देशों का इंतजार है।

नैनीताल जिले में 475 ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान के लिए, आठ विकास खंडों में क्षेत्र पंचायत सदस्यों व उसके बाद ब्लॉक प्रमुखों के लिए, 27 जिला पंचायत सीटों में जिला पंचायत सदस्यों और उसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए चुनाव होना है। जिले में कुल 42 लाख 8 हजार 925 मतदाता हैं। अपर जिलाधिकारी विवेक राय के मुताबिक जिला प्रशासन ने पंचायत चुनाव की सभी तैयारियां पहले ही पूरी कर ली हैं। बताया कि निष्पक्ष चुनाव के लिए कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट से लगी रोक हटने के बाद अब निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में पंचायत चुनाव कराए जाएंगे।

जिले में कहां कितने हैं मतदाता

विकास खंड      स्त्री           पुरुष             अन्य         कुल

ओखलकांडा    18638      21999             05        40642

धारी             12727       14389             00            27116

रामगढ़         15046      16743               08            31797

बेतालघाट       18556        20828         106             39490

रामनगर         37057         39218           01       76276

कोटाबाग        25684        27612             06      53302

हल्द्वानी          59275          61640           00      120915

भीमताल        18895            20466          00   39361

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें