फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट के मामले में दोनों पक्षों ने दर्ज कराया मुकदमा

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
विज्ञापन
हल्द्वानी। काठगोदाम पुलिस ने मारपीट के मामले में दोनों पक्षों की तरफ से मुकदमा दर्ज किया है। जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा निवासी मनोज गोस्वामी ने बताया कि 30 सितंबर की सुबह वह चौफला चौराहे पर बाल कटवाने के लिए गए थे। इसी समय नवीन चंद के बेटे ने उनका मोबाइल छीन लिया। विरोध करने पर नवीन के दोनों बेटों ने मारपीट की। इस मामले में उन्होंने काठगोदाम पुलिस को अवगत कराया। मुकदमा दर्ज नहीं होने और पुलिस के हड़काने पर उन्होंने सीओ शांतनु पाराशर से बात कर लिखित शिकायत की। सीओ के निर्देश पर काठगोदाम थानाध्यक्ष ने दोनों भाइयों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया। इधर, काठगोदाम पुलिस ने नवीन चंद की तहरीर पर मनोज गोस्वामी के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया है। मनोज का आरोप है कि काठगोदाम थानाध्यक्ष ने दूसरे पक्ष की तहरीर पर झूठा आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज किया। इस मामले मेें उन्होंने एसपी सिटी से शिकायत कर निष्पक्ष जांच की मांग की है। थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत का कहना है कि बकाया पैसा मांगने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें